Maharashtra Election Result Date 2024 : कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री ?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसमें सभी 288 सीटों के लिए एक चरण में वोटिंग होगी। इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA), जिसमें शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और NCP (शरद पवार गुट) शामिल हैं, एक बड़ी चुनौती पेश करेगा।

Maharashtra Election Result Date 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसमें सभी 288 सीटों के लिए एक चरण में वोटिंग होगी। इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA), जिसमें शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और NCP (शरद पवार गुट) शामिल हैं, एक बड़ी चुनौती पेश करेगा।
Maharashtra CM : कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री ?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह चुनाव के परिणामों पर निर्भर करेगा। वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना शिंदे गुट) और उनके गठबंधन की ओर से उन्हें फिर से सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर, महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन से उद्धव ठाकरे या कोई अन्य वरिष्ठ नेता CM पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

इसे भी पढ़े : Bajaj Pulsar 125 : इस दिवाली और दशहरे पर खरीदें Bajaj Pulsar 125 बाइक और बचाएं अपने ₹10000, चलिए जानते हैं कैसे?
Maharashtra Assembly Election 2024 Date :
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा। पिछला चुनाव 2019 में हुआ था, जिसमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की मगर सीएम पोस्ट पर दावेदारी के कारण विवाद हो गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राजनीति के साथ महायुति और महाविकास अघाड़ी नाक की लड़ाई भी होने वाली है। महायुति अपने मुफ्त वाली स्कीमों के साथ चुनाव में उतरेगा तो महाविकास अघाड़ी दलबदल और पार्टी में तोड़फोड़ से सत्ता छीने के बाद बदले की लड़ाई लड़ेगा। इस चुनाव में बीजेपी के साथ अजित पवार, एकनाथ शिंदे, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की परीक्षा भी होगी। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस-एनसीपी के साथ दोस्ती की और सीएम बने। उन्होंने अपने गठबंधन का नाम महाविकास अघाड़ी दिया।

2022 में शिवसेना में विद्रोह हुआ और 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ सरकार बनाई और 2023 में अजित पवार भी एनसीपी के एक गुट के साथ सरकार में शामिल हो गए। राजनीतिक उठापटक के बाद पिछले दो साल से महायुति और एमवीए आमने-सामने है। लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन के बीच मुकाबला हुआ। महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 48 में से 30 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी की अगुवाई वाली महायुती को सिर्फ 17 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। यह चुनाव NCP और शिवसेना के बंटवारे के बाद पहला बड़ा चुनाव था। अब विधानसभा की 288 सीटों पर अक्तूबर में चुनाव होंगे।
इसे भी पढ़े : iPhone 13 : Apple दे रहा है फेस्टिव सीजन पर आईफोन 13 पर तगड़े ऑफर्स
इसे भी पढ़े : Business Ideas : मात्र 20000 रुपए इन्वेस्ट करके कमाई हर महीने 20 से ₹25000, आईए जानते पूरी जानकारी।